{"_id":"69fcedc338ea4b2503035c49","slug":"middlemen-fled-after-deputy-transport-commissioner-raided-the-premises-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154306-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: उप परिवहन आयुक्त के छापे से बिचौलिए शटर गिराकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: उप परिवहन आयुक्त के छापे से बिचौलिए शटर गिराकर भागे
विज्ञापन
फतेहपुर। एआरटीओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को उप परिवहन आयुक्त ने छापा मारा। कार्रवाई से बिचौलियों में भगदड़ मच गई। कई बिचौलिए दुकानों के शटर गिराकर मौके से भाग निकले। उप परिवहन आयुक्त ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कानपुर परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त आरआर सोनी दोपहर करीब तीन बजे एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यालय परिसर और आसपास सक्रिय बिचौलियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग आनन-फानन वहां से निकल गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर की व्यवस्था देखी और लंबित वाहन टैक्स जमा कराने के निर्देश एआरटीओ प्रशासन को दिए।
उन्होंने एआरटीओ प्रवर्तन से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल वाहनों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराने को भी कहा।