{"_id":"6aca7b9beec2ebe846064480","slug":"memorandum-submitted-to-sdm-seeking-enhanced-security-for-temples-during-navratri-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-164260-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मांगों पर अड़े लेखपाल, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मांगों पर अड़े लेखपाल, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन
फोटो-42- ललौली थाने में समाधान दिवस पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते लेखपाल। संवाद
फतेहपुर। लंबित मांगों को लेकर उप्र लेखपाल संघ की अपील पर सदर तहसील के लेखपालों का आंदोलन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को लेखपालों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया। साथ ही ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार जारी रखा और आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुपों से भी दूरी बनाए रखी।
सदर तहसील अध्यक्ष हरि गोविंद सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में लेखपालों ने शासन से लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याएं लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। मांगों पर सकारात्मक पहल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
संघ को उम्मीद है कि शासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा। प्रदर्शन में संघ के मंत्री प्रदीप कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, अनुराग बाजपेई, रजत तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, राजेश कुमार, मुलायम पाल आदि रहे।
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस में भी नजर आया विरोध
जहानाबाद। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने 28 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। लेखपालों ने कहा कि विभागीय कार्यों का बोझ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन वेतन और भत्तों में उचित सुधार नहीं हुआ है। साइकिल भत्ता मिलने से क्षेत्र में आवागमन संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं। इस मौके पर बृजेंद्र प्रताप सिंह, अभय पटेल, कुलदीप कुमार, यादुवेंद्र शर्मा, बृजेश विश्वकर्मा और कौशल किशोर सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।