{"_id":"626c3c1171156236c3328063","slug":"meeting-school-principal-fatehpur-news-knp6940530102","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट कक्षाएं संचालन पर दिया गया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट कक्षाएं संचालन पर दिया गया जोर
विज्ञापन
कार्य योजना की बैठक में मौजूद प्रधानाचार्य। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को कार्य योजना को लेकर प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की चर्चा हुई और छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट क्लास संचालन पर जोर दिया गया।
अर्चना अवस्थी ने कहा कि बालिका विद्यालयों का कैसे उत्तरोत्तर विकास किया जाए, इस पर सभी को विचार करना चाहिए। सभी प्रधानाचार्यों से कहा कि बालिका उत्थान में वे अपना अधिकतम योगदान दें। प्रांतीय विज्ञान प्रमुख गजेंद्र सिंह ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, कंप्यूटर आदि विषयों की प्रयोगशालाओं को वास्तविक रूप से संचालित कराने पर प्रकाश डाला।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार दुबे, देवेंद्र सिंह ने प्रधानाचार्य सम्मेलन में आए प्रधानाचार्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार, प्रदेश निरीक्षक आत्मानंद, अशोक मिश्र, प्रबंधक एसके मिश्रा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, अमित दीक्षित, आशुतोष, तुषार गुप्ता, लक्ष्मीकांत मिश्रा, संजय त्रिवेदी, राजकरण, अंकित मिश्रा, प्रियंका और अनुराग शुक्ला मौजूद रहे।