फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   maut,sister,kuaa

बहन के कुएं में कूदने के बाद भाई कूदा महिला की मौत

Sat, 26 Mar 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
maut,sister,kuaa
अरुणा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी (फतेहपुर)। कुएं में कूदने से बहन की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए छलांग लगाने वाले भाई की हालत गंभीर है। घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को गांव वालों को दोनों के कुएं में कूदने की जानकारी हुई। आनन-फानन उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बहन अपने पति को छोड़कर भाई के साथ रहती थी। कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली निवासी अरुणा (55) की शादी कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एकघरा गांव निवासी कैलाश से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति सेे रिश्ते ठीक न होने के कारण वह भाई रामराज (50) के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन

रामराज अविवाहित हैं। इनके पास करीब दस बिसवा खेत और एक भैंस हैं। बुधवार की शाम से ही घर पर ताला डालकर दोनों भाई-बहन लापता थे। मौसेरे भाई सुरेंद्र ने बताया कि काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला था। शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने गांव किनारे दलदली कुएं से किसी की आवाज सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चबूतरे पर चढ़कर कुएं में झांका तो रामराज को देखकर दंग रह गए। तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन अरुणा की मौत हो चुकी थी। जबकि रामराज की हालत भी गंभीर थी। जिला अस्पताल में भर्ती रामराज ने बताया कि बुधवार को जब वह खेत जा रहा था, तभी बहन कुएं में कूद गई।
वह भी पीछे से कूद गया। बहन मानसिक रूप से तनाव में रहती थी। सीओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। भाई-बहन दोनों एक दूसरे के सहारे थे। रामफल की हालत में सुधार आने पर बयान दर्ज किए जाएगे। जिससे स्थित और स्पष्ट हो सकेगी।
कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अरुणा के कूदने के बाद रामराज को कुछ नहीं सूझा होगा, तभी उसने कुएं में छलांग लगा दी। घटना के दौरान अरुणा की मौत हो गई। अरुणा के ऊपर ही रामराज गिरा था। शायद इसी वजह से वह बच गया।
बुधवार की पूरी रात बहन के शव के साथ रामराज रहा। उसके बाद गुरुवार का दिन और रात गुजारी। बगैर कुछ खाए पीये पड़ा रहा। शुक्रवार को उसे निकाला जा सका। पुलिस ने अरुणा के शव को बाहर निकाला तो दुर्गंध आ रही थी।

रामराम के घर में तालाब बंद होने पर उसका मौसेरा भाई सुरेंद्र लगातार फोन मिलाता रहा है। सुरेंद्र ने बताया कि फोन स्विच ऑफ बताता रहा है।
अचानक गुरुवार शाम एक बार फोन मिला। कुछ सेकेंड बाद ही कट गया। कुएं में होने के कारण फोन में नेटवर्क नहीं रहा होगा। फोन पर एक बार भी बात हो जाती तो पहले रामराज को निकाला जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed