फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   maut,postmartam,jaher

जहरीला पदार्थ खाकर दोस्तों ने दी जान

Mon, 20 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
maut,postmartam,jaher
मर्च्यूरी हाउस में मृतक धीरज उर्फ रिंकू के परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। गोपालपुर गांव में दो दोस्तों के शनिवार देर रात बाग में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का बिसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस का कहना है कि एक दोस्त काम के लिए हरियाणा जाने वाला था। बिछड़ने के गम में ही दोनों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र स्थित गांव निवासी छोटेलाल उर्फ छोटू पासवान (18) पुत्र गंगा विशुन और धीरज उर्फ रिंकू रैदास (19) पुत्र धनराज के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों एक साथ गांव में कुछ दिनों से सीमेंट-ईंट के प्लांट में मजदूरी करते थे। इससे पहले दोनों लुधियाना में भी एक साथ मजदूरी कर चुके थे। परिजनों के मुताबिक दोनों शनिवार शाम घर से निकले, लेकिन रात तक नहीं लौटे। देर रात दो बजे के आसपास गांव किनारे बाग में ग्रामीण ने दोनों को बेसुध हालत में पड़ा देखा। छोटू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि रिंकू को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज दौरान रिंकू ने साथ में सल्फास खाने की जानकारी डॉक्टर को दी। उसके बाद रिंकू की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को बाग से शराब की एक बंद शीशी और एक गिलास में जहरीला पदार्थ रखा मिला। कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी आधी खुली पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने पहले शराब पी होगी। उसके बाद जहरीला पदार्थ पीया है। पुलिस के मुताबिक मृतक छोटू को उसका बड़ा भाई रविवार को हरियाणा काम पर लेकर जाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटू के जाने वे दोनों अलग हो जाते। इसी वजह से आत्महत्या की है। परिजन कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। सीओ प्रगति यादव ने बताया कि आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
------------------------------
फतेहपुर। गांव में रिंकू और छोटू की दोस्ती ग्रामीणों के बीच चर्चा का केंद्र रहा करती थी। रविवार को जब उनके एक साथ मरने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे स्तब्ध रह गए। सुबह से देर शाम तक उनकी मौत के अलग-अलग कारणों पर चर्चा होती रही। पुलिस की तरह ग्रामीणों को भी लग रहा था, दोनों में से किसी न किसी के परिजन कुछ तो बोलेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। परिजन सिर्फ उनका नाम लेकर रोते-बिलखते रहे।

रिंकू की मां जीता देवी का हाल बेहाल दिखा। शनिवार को वह घर से मोबाइल लेकर निकला था। उसका मोबाइल पुलिस को नहीं मिला है। दोनों के घर की दूरी पांच सौ मीटर है। उधर, छोटू पासवान पांच भाइयों सोनू, मोनू, अखिलेश, शिवपूजन में चौथे नंबर का था। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का गांव किनारे अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed