{"_id":"62796841a5b955164e0254bb","slug":"maut-nadi-duba-fatehpur-news-knp6958645122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों समेत तीन यमुना में डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाइयों समेत तीन यमुना में डूबे, एक की मौत
विज्ञापन
हाफिज उवैद रजा की फालइ फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ (फतेहपुर)। यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाई और उनका मौसेरा भाई गहराई में चले जाने से डूब गए। शोर सुनकर मछुवारों ने दो युवकों को बाहर निकाल लिया। एक युवक की डूबने से मौत हो गई। उसका शव करीब तीन घंटे बाद निकाला जा सका।
हादसा बांदा जिले के पैलानी थानाक्षेत्र के मड़ौली कला गांव के यमुना तट पर हुआ। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
ललौली थाना के नूरगंज मोहल्ला निवासी संजरी खान (22), हाफिज उबैद रजा (20) सगे भाई थे। वह सुबह करीब छह बजे अढ़ावल गांव किनारे यमुना नहाने मौसेरे भाई काशिफ (21) निवासी उन्नाव को साथ लेकर गए थे। तीनों अढ़ावल पीपा पुल पार कर बांदा सीमा पर चले गए।
नहाते समय गहराई में चले जाने से तीनों डूब गए। चीख पुकार सुनकर नदी में स्थानीय मछुवारों ने संजीर खान और उसके मौसेरे भाई काशिफ को बचा लिया।
तीसरे हाफिज उबैद रजा को स्थानीय गोताखोर तीन घंटे बाद खोज सके। उसे जिला अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर लौट आए। बेटे की मौत से मां खतीजा खातून का हाल बेहाल हो गई।
विज्ञापन
मृतक से बड़े मुजाहिद खान,संजीर खान हैं। इसके अलावा दो बहनें सादिया खातून, गौसिया खातून हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।