फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   maut,jaanch,dampati

संतान के लिए झगड़ने वाले पति-पत्नी की मिली लाश

Sun, 08 May 2022 08:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
maut,jaanch,dampati
ईंट भट्ठे पर जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाने के पीछे स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूर दंपती के शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

दोनों भट्ठे पर ही झोपड़ी बनाकर रहते थे और शादी के 12 साल बाद भी निसंतान थे। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। दोनों पति-पत्नी शराब के भी लती थे। इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय का कहना है कि हो सकता है कि दोनों ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की हो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
खागा कोतवाली क्षेत्र के लौकियापुर गांव निवासी महेश उर्फ दूनी (45) व उसकी पत्नी सिया देवी (40) कई सालों से सुल्तानपुर घोष थाने के पीछे स्थित ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करते थे। शादी के 12 वर्ष होने के बाद भी संतान नहीं थी। इसलिए पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता था। दोनों भट्ठे में ही झोपड़ी बनाकर रहते थे।
विज्ञापन

शनिवार शाम शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और करीब रात 11 बजे वे झोपड़ी के बाहर बने ईंट के चट्ठे पर सो गए। भोर में महिलाएं सिया देवी को शौच के लिए बुलाने आई तो देखा कि वह अर्धनग्न हालत में पड़ी है और उसके बगल में महेश भी पड़ा हुआ है। जवाब न देने पर उन्होंने लोगों को बुलाया तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। सूचना पर सुल्तानपुर घोष पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रिश्तेदारों की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महेश की झोपड़ी और उसके बाहर जहां वे सोते थे, सभी जगहों की तलाशी कराई। इस दौरान कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं मिला, लेकिन दो प्लास्टिक की डिब्बे जरूर पड़े मिले। इनमें कीटनाशक होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा बिस्तर पर खून के धब्बे थे और दोनों के मुंह और नाक से भी खून निकल रहा था। शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं थे।

महेश की झोपड़ी के पास ही पड़ोसी पुर्री व उसका परिवार भी रहता था, लेकिन मृतकों की चीखने-चिल्लाने व छटपटाने तक की आहट किसी को नहीं लगी। पड़ोसियों के मुताबिक दोनों पति पत्नी शराब पीकर अक्सर आपस में झगड़ा किया करते थे। वहीं सियावती के भाई रामसुमेर का आरोप है कि उसकी बहन व बहनोई को किसी ने मारा है। दोनों में कभी विवाद नहीं होता था।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed