फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mausam,pani,garmi

मानों सूरज से बरस रही आग, सड़कों पर सन्नाटा

Thu, 02 Jun 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
mausam,pani,garmi
गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाते बच्चे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सप्ताह भर पूर्व आई आंधी बारिश के बाद सूरज एक बार फिर से आग उगल रहा है। सुबह से तेज धूप निकलने से लोग सड़कों पर ही नहीं बल्कि घरों में भी गर्मी से बेचैन हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन

गर्मी का असर कम करने के लिए ग्रामीण इलाकों में बच्चे तालाबों में नहाते भी दिखाई दिए। स्थिति यह है कि कूलर, पंखों के आगे भी पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। धूप से बचाव के लिए लोग छाते लेकर घरों से निकल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार को भी तापमान 43 डिग्री पर बना रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। एक सप्ताह पूर्व आए आंधी-पानी से मौसम में बदलाव हो गया था। पुरवा हवा चलने से तापमान भी गिरकर 36-37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मौसम में परिवर्तन हुआ और पछुआ हवा चलने से गर्मी बढ़ने लगी है।
ज्येष्ठ माह अपना असर दिखाने लगा है। गर्मी के साथ उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। आलम यह है कि सुबह के 10 बजे के बाद से ही लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। गर्मी के कारण पेड़-पौधे भी सूखने लगे हैं।
मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि मौसम के शुष्क बने रहने व ऊष्मीय विकिरण बढ़ने से अधिकतम तापमान 44 डिग्री से भी पार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed