फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mausam

आसमान से बरसी आग, सड़कों पर सन्नाटा

Fri, 13 May 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
mausam
स्कूल की छुट्टी होने के बाद चिलचिलाती धूप में अपने बच्चों के साथ कपड़े व छाते से ढक कर निकलतीं माए? - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शुक्रवार की दोपहर में आसमान से आग बरसी। इस वर्ष अब तक का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचते रहे। वाहनों के इंतजार में खड़े यात्री छांव की तलाश करते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान हो उठे। तेज धूप और सड़क से उठ रही भभक से राहगीरों का सड़क पर चलना दूभर हो गया। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। काम से निकले लोग छांव देखते ही दो मिनट ते लिए सुस्ताने रुक जाते। स्कूल से लौटते समय बच्चों को चिलचिलाती धूप ने परेशान कर दिया। रिक्शों या अन्य वाहनों से घर लौट रहे बच्चे धूप से बचाव के लिए छाता और कपड़े से मुंह को ढककर निकले। वाहन स्टैंड पर भी इक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दिए। चौक बाजार, आईटीआई रोड, बाकरगंज, कलक्टरगंज, हरिहर गंज समेत शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर दोपहर भर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि आगे के दिनों में अभी पारा और बढ़ेगा। घर से जरूरी काम पर ही निकले और मवेशियों को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद चार बजे तक छाया में रखें।
विज्ञापन

गर्मी के कारण छात्रा स्कूल में बेहोश हो गई। ऐरायां ब्लाक के नया पुरवा गांव निवासी अजय कुमार की बेटी आज्ञा गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। शुक्रवार को छात्रा स्कूल पढ़ने गई थी। कक्षा कक्ष के अंदर बिजली व पंखे की व्यवस्था न होने के कारण बच्चे बेहाल रहे। इसी दौरान छात्रा आज्ञा (6) गिरकर बेहोश हो गई। बच्ची को गिरते देख अन्य बच्चे कक्ष से बाहर निकल भागे। शिक्षकों ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्ची को निजी अस्पताल ले गए। कुछ देर बाद बच्ची को होश आ गया। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि छात्रा के बेहोश होकर गिरने की जानकारी नहीं है। क्षेत्रीय बीईओ से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed