{"_id":"619d3d14c98b2111a7757465","slug":"matdaan-fatehpur-news-knp665695448","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले गए मतदान केंद्रों की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले गए मतदान केंद्रों की दी गई जानकारी
विज्ञापन
खागा। विधानसभा खागा के दो मतदान केंद्रों का परिवर्तन किया गया है। इसकी जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई है।
एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि सिलमी गढ़वा ग्राम का पहले मतदान केंद्र उच्च प्राइमरी स्कूल था। भवन जर्जर होने के चलते इसे ढहाया गया। अब नया मतदान केंद्र प्राइमरी स्कूल में बनाया गया है। जिसमें भाग संख्या 129, 130, 131 के मतदाता वोट डालेंगे। इसी प्रकार बुदवन ग्राम सभा का केंद्र पहले प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में था। विद्यालय का कक्ष छोटा होने के कारण अब नया मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बनाया गया है। इसमें भाग संख्या 72 व 37 के मतदाता वोट डालेंगे।
सपा के प्रतिनिधि शिव सिंह यादव ने सिलमी गांव के मजरे गढ़वा में नया मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग की थी। बताया कि गढ़वा में एक प्राइमरी स्कूल है और 600 मतदाता है। यहां के मतदाताओं को ढाई किलोमीटर दूर सिलमी जाना पड़ता है। जिससे मतदान प्रतिशत कम होता है। इस मौके पर तहसीलदार शषिभूषण मिश्रा, भाजपा से राकेश सिंह, कांग्रेस से आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।