फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Married woman beaten for dowry, lost her eyesight

Fatehpur News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, आंख की रोशनी गई

Tue, 25 Mar 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry, lost her eyesight
फतेहपुर। दहेज के लिए पारुल को इस कदर पीटा कि उसकी आंख की रोशनी चली गई। पुलिस ने पारुल के पति रौनक समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के गौरी गांव के भुनाई के पुरवा निवासी गंगा सागर सिंह यादव की पुत्री पारुल की शादी 10 फरवरी 2022 को शहर के शांतिनगर निवासी रौनक सिंह सिंह के साथ हुई थी। पारुल ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में पांच लाख की रुपये की मांग करने लगे। पति, सास सीमा सिंह, ससुर अमर सिंह, जेठ सोनू सिंह, जेठानी विभा देवी भी उसकी पिटाई करते थे।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद पता लगा कि पति के एक लड़की से भी संबंध हैं। पति ने उसे बंधक बनाकर पीटा। पिटाई से एक आंख की रोशनी चली गई। उसने कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने 22 नवंबर 2024 को समझौता कराया। पति उसे घर की जगह किराये के कमरे में रख दिया। कुछ दिनों बाद उसे फिर पीटा और तलाक देने की धमकी लेकर घर से भगा दिया। एसपी धवल जायसवाल के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

कार नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
फतेहपुर। मलवां निवासी प्रदीप श्रीवास्तव की पुत्री वैशाली श्रीवास्तव की शादी 28 नवंबर 2024 को बिंदकी-ललौली रोड निवासी ज्ञानेंद्र कुमार के साथ हुई थी। वैशाली ने बताया कि शादी के बाद पति, सास गीता श्रीवास्तव, देवर धीरेंद्र श्रीवास्तव दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों ने उसे 17 दिसंबर को गाली-गलौज कर पीटा और पेट्रोल से जलाने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पति ने उसे दूसरी शादी की धमकी दी है। (संवाद)


----
घरेलू हिंसा की पति पर रिपोर्ट कराई
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब निवासी माया देवी ने पति सुरेश चंद्र साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति ने उसे रविवार की रात मारापीटा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed