{"_id":"57e971374f1c1bf50a5753e5","slug":"married-killed-in-suspicious-circumstance","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुलगांव निवासी जवाहरलाल ने तीन साल पहले बेटी पुष्पा (22) का विवाह नगर के ठठराही मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर के बेटे विक्रम पासवान से किया था। पुष्पा कुछ दिन से बीमार चल रही थी।
रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि शादी के एक साल बाद से ही ससुरालीजन दामाद को शटरिंग का धंधा कराने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
रुपये न दे पाने पर वह बेटी को प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद उन्हें रविवार को बेटी के मरने की सूचना मिली। उधर,कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि अब तक की तफ्तीश में उभर कर आया है कि विक्रम तीन दिन पहले पत्नी पुष्पा को लेकर मायके गया था।
विज्ञापन
शनिवार को तबियत खराब होने पर उसका इलाज कराया। रविवार को हालत न सुधरने पर वह उसे लेकर कानपुर जा रहा था तभी बकेवर के पास विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने बजाय कोतवाली आने के 100 नंबर पर पुष्पा की हत्या कर शव गायब करने की सूचना दी थी। जबकि मौके पर पुलिस पहुंची तो शव ससुराल में ही था।