फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   marriage families in trauma

मानसिक तनाव में शहनाई वाले परिवार

Fri, 18 Nov 2016 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 Nov 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
marriage families in trauma
डेमो
नोटबंदी ने शहनाई बजने वाले परिवारों में बेचैनी बढ़ा दी है। हालांकि अब उनके खाते से ढाई लाख मिलने का आदेश हो चुका है। अभी जिले में बैंक अफसरों के पास यह शुक्रवार तक ही पहुंच सकेगा। जेबें खाली होने से इन परिवारों के मुखिया मानसिक आघात के दौर से गुजर रहे हैं। किसी को दरवाजे आने वाली बारात की आवभगत की चिंता है तो किसी को बारात उठाने की।
विज्ञापन


फतेहपुर में अमौली थानाक्षेत्र के खूंटाझाल के राम किशोर वर्मा को बेटी मनीषा का तिलक 24 नवंबर को ले जाना है। इसके बाद 28 नवंबर को बारातियों और जनातियों की दरवाजे पर खातिरदारी करनी है। उनका कहना है कि ढाई लाख में भी क्या हो पाएगा? लिहाजा जैसे जैसे दिन नजदीक आते जा रहे हैं दिल की धड़कन तेज होती जा रही है।
विज्ञापन

 

बुढ़वा गांव की सीता देवी की बेटी प्रतीक्षा का विवाह 22 नंवबर को है। वह सप्ताह भर से लगातार बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की परिक्रमा कर रही है लेकिन नोट बदलने में सफल नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैंक के हालात देखकर लोग रिश्तेदारों, पड़ोसियों और साहूकारों की शरण में जाने को मजबूर हैं। रिठवां के रहने वाले इंद्रपाल भी कम तनाव मेें नहीं। इनके बेटे नरेंद्र की बारात हालांकि तीन दिसंबर को है लेकिन जिस तरह से नोट को लेकर हाहाकार मचा है उससे यह भी परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed