फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   manrega,commissioner,fathepur news,took stock,building unit

मनरेगा आयुक्त ने योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की

Tue, 16 Mar 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
manrega,commissioner,fathepur news,took stock,building unit
गौसपुर में महिला समूह के पंजीरी उद्योग की प्रगति देखते अपर आयुक्त सुरेश कुमार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सोमवार को अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने जिले में भ्रमण कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखी।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने विकास भवन सभागार में खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठकर क्रियान्वयन की समीक्षा भी की।
बैठक के बाद अपर आयुक्त ने गौसपुर में महिला समूह के पंजीरी उद्योग की प्रगति देखी। यहा पर उद्योग के लिए अभी क्या आवश्यकता है और कितने दिन में उद्योग चालू हो पाएगा। इस संबंध में जानकारी ली।
इसके बाद गांव में मनरेगा के तहत चल रहे तालाब की खोदाई और कंपोस्ट खाद के गड्ढों का निरीक्षण किया। काम देखकर आयुक्त ने संतोष जाहिर किया।
इसके बाद अपर आयुक्त खजुहा पहुंचे। यहां मनरेगा के तहत चल रहे तालाब निर्माण को अतिक्रमण मुक्त बनाने का काम देखा।
आयुक्त ने बताया कि जिले में मनरेगा के तहत हो रहे सभी कार्य संतोषजनक पाए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव होने तक मनरेगा श्रमिकों के लिए काम की कमी न होने दी जाए।
विज्ञापन

इसके लिए सभी एडीओ पंचायत विस्तृत योजना तैयार कर काम कराएं। अपर आयुक्त के साथ मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, उपायुक्त मनरेगा पुतान सिंह और पीडी अशोक निगम मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा
फतेहपुर। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर जनपद की प्रगति जानी।

वीसी में ग्राम्य विकास, शहरी विकास, राजस्व वसूली, मनरेगा, निर्माण कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि विकास एवं जल संसाधन से संबंधित विभागों के कामों की जानकारी ली।
बैठक में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे और सीडीओ सत्य प्रकाश ने मुख्य सचिव को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।
वीसी में मुख्य सचिव ने 50 लाख से ऊपर की लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed