{"_id":"60eb39828ebc3ec20a7064c9","slug":"man-was-found-hanging-kins-suspected-murder-fatehpur-news-knp639629763","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किसान की पेड़ पर लटकी मिली लाश, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किसान की पेड़ पर लटकी मिली लाश, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। घर से लापता किसान का शव रविवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पत्नी ने देवर पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
रसूलपुर बकेवर गांव निवासी किसान सुधंजन(45) अपनी पत्नी सरोजनी व दो पुत्र आशीष व अविनाश के साथ रहता है। शनिवार रात वह खाना खाकर घर से निकल गया और रात भर नहीं लौटा। परिजनों ने गांव में ही खोजबीन की लेकिन जब वह नहीं आया तो वह सो गए। सुबह गांव के लोगों ने सूचना दी कि सुधंजन का शव उसके ही बाग में एक पेड़ पर फंदे से लटका रहा है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सरोजनी ने आरोप लगाया कि शनिवार देवर ही उसे बुलाकर बाग लेगया था। भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इंस्पेक्टर बकेवर जयचंद्र भारती ने बताया कि हत्या की तहरीर मिल गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता लगेगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व में की गई थी शिकायत
सुधंजन के पुत्र अविनाश ने बताया कि भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद की शिकायत पुलिस से की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।