{"_id":"c0002ff05cff93896c64a095d6295171","slug":"mahaarti-the-rehabilitation-message-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाआरती में नशा मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाआरती में नशा मुक्ति का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवती मानव कल्याण संगठन व पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महाआरती में नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। समारोह में बड़ी संख्या में भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
भगवती मानव कल्याण संगठन व पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महाआरती हुई जिसमें भक्तों ने मां के जयकारे लगाए। शंख, घंटा की ध्वनि के बीच भक्तों ने मां की आराधना की। आदि शक्ति मां जगदंबा की पूजा अर्चना के साथ भक्तों ने मनोवांछित फल की कामना की। भगवती मानव कल्याण के जिला प्रभारी राम बिहारी शुक्ला ने कहा कि 20, 21 और 22 अक्टूबर को शिविर लगाया जाएगा। केंद्रीय प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि गुरुवर ने समाज कल्याण के लिए सत्य धर्म की स्थापना की। जिलाध्यक्ष यज्ञपाल सिंह ने कहा कि नशा ही नाश की जड़ है नशे को जड़ से उखाड़कर फेंक दो। मां के सच्चे भक्त बन जाओ, अपने आपको समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दो। टीम प्रमुख सुनीता गुप्ता ने कहा कि हमारी बहनें नारी शक्ति को पहचाने। स्वयं संस्कार वान बनें व अपने बच्चों को संस्कार वान बनाएं। युग परिवर्तन की इस बेला पर बहनें महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर माता भगवती की कृपा को प्राप्त कर जीवन को सार्थक करें। संचालन राधेश्याम पाल ने किया। इस मौके पर शिव शंकर उत्तम, दीप अवस्थी, राम गोपाल गुप्ता, चंद्रपाल, अवधेश त्रिपाठी, मेवालाल, राम आसरे, त्रिवेदी, राजकुमारी तिवारी, प्रभा श्रीवास्तव, शशि कांती, माया सिंह, सुशीला, अजय कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन