फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Low Mahua production due to weather, villagers are worried

Fatehpur News: मौसम की मार महुआ की कम पैदावार ग्रामीण परेशान

Sat, 19 Apr 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Low Mahua production due to weather, villagers are worried
धाता। मौसम की मार ने महुआ की पैदावार पर भारी असर डाला है। क्षेत्र में आंधी, बारिश व मौसम में हुए बदलाव के कारण महुआ के फूल समय से पहले झड़ गए और कम मात्रा मे पैदा हुए। इससे ग्रामीणों की आमदनी पर बड़ा असर पड़ा है। लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में मार्च से अप्रैल के बीच महुआ के पेड़ फूलों से भर जाते हैं। गांव की अधिकांश महिलाएं सुबह-सुबह महुआ का फूल इकट्ठा कर उसे सुखाकर बाजार में बेचती हैं। इससे उन्हें 60 से 70 रुपये प्रति किलो की आमदनी होती है। यह आमदनी गांव के कई परिवारों के लिए एक अहम सहारा होती है।
विज्ञापन

महुआ का उपयोग वर्षों से ग्रामीण जीवन में होता आ रहा है। इसे सुखाकर, उबालकर, चूर्ण बनाकर या पूड़ी-पकौड़ी के रूप में खाया जाता है। खासतौर पर यह पेट की बीमारियों के लिए लाभदायक माना जाता है। गरीबों के देशी मुनक्का कहे जाने वाले महुआ की मांग अब शहरों तक भी पहुंच गई है। बदलते मौसम कारण इसकी पैदावार लगातार प्रभावित हो रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed