फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   lok janshakti party state president said, sp and bsp are in againsy of tribe

लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा, बसपा दलित समाज की विरोधी

Mon, 11 May 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 11 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
lok janshakti party state president said, sp and bsp are in againsy of tribe

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने सपा व बसपा दलित विरोध बताया। कहा, सपा दलित समाज का उत्पीड़न करने वाली सरकार है। वहीं, बसपा दलितों को ठग रही है। लोजपा नेता ने निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग की। आरक्षण के लिए बाकायदा कानून बनाए जाने की जरूरत पर जोर देते हुए प्रांतीय स्तर पर दलित पंचायतों की जरूरत बताई।

विज्ञापन

रविवार को इरीगेशन डाकबंगला में पत्रकारों से मुखातिब लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा व बसपा पर निशाना साधा। सपा पर हमला करते हुए कहा कि दलितों के साथ उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के उत्पीड़न से दलित बेचैन हैं। जहां तक बसपा का सवाल है तो उसने इस समाज को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

उन्होंने बताया कि दलितों को अधिकार दिलाने के लिए 15 मई को फैजाबाद में दलित महापंचायत होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने निजी क्षेत्र में आरक्षण की बात रखते हुए प्रोन्नति में आरक्षण के लिए विधेयक सांसद से पास कराकर कानून बनाने जाने की पेशकश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरक्षण के लिए कानून बनाए जाने की जरूरत बताई। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष अजय सिंह यादव, धर्मेंद्र मिश्र, अरविंद्र शुक्ला, राम सजीवन पासवान मौजूद रहे। चौधरी ने 15 जून की दलित महा पंचायत में स्थानीय संगठन से छह हजार दलितों को साथ लाने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने बताया कि महा पंचायत की तैयारियों पर चर्चा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 16 मई को दिल्ली में बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed