{"_id":"d2a9460ae1a4c8059dee83b9eb3eb9a6","slug":"lohia-vahini-fatah-meeting-in-2017-with-the-mission-of-any-waist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया वाहिनी की बैठक में मिशन 2017 फतह को लेकर कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया वाहिनी की बैठक में मिशन 2017 फतह को लेकर कसी कमर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी लोहिया वाहिनी की बैठक में विधान चुनाव 2017 को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। बुधवार को शहर के सादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में हुई पार्टी की समीक्षा बैठक में बूथ और सेक्टर कमेटियों के गठन की स्थिति जानी गई। समीक्षा में पाया गया कि कमेटियों के गठन का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। 15 जून को शत प्रतिशत कमेटियों के गठन की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश संगठन को भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर सिंह मखलू ने कहा विधानसभा चुनाव के अब अधिक दिन शेष नहीं हैं। ऐसे में जल्द से जल्द बूथ और सेक्टर कमेटियों के गठन का काम पूरा करने की आवश्यकता है। सभी लोग हर हालत में 15 जून तक बूथ कमेटियों का गठन करके जिला कार्यालय में जमा कर दें, जिससे प्रदेश संगठन को रिपोर्ट प्रेषित की जा सके। सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समीक्षा में पाया गया है कि अब तक कमेटियों के गठन का काम लगभग पूरा हो चुका है। सभी लोग कार्य में तेजी लाते हुए गठन का काम जल्द से जल्द पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि कमेटियों के गठन के समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि गांवों में प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं का प्रमुखता के साथ प्रचार किया जाए। जिला महासचिव मोईन खां ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह की सरकार अब तक की सबसे अधिक जन हितैषी सरकार साबित हुई है। सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाकर आसानी के साथ मिशन 2017 फतह किया जा सकता है। बैठक का संचालन करते हुए लोहिया वाहिनी के महासचिव जयसिंह यादव ने प्रदेश सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर मोहम्मद आजम खां, विवेक पांडेय, मो. फारुख, राणा रघवेंद्र सिंह, उदय भान सिंह, महारानीदीन सिंह यादव, मुकेश यादव, फदाली गुप्ता, सर्वेश कुमार, सुभांशू मिश्रा, अनिल कुमार यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन