{"_id":"58daad3d4f1c1bd83763e7d7","slug":"lodhi-purva-marg-got-overwhelmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातों रात चकाचक हो गया लोधी पुरवा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातों रात चकाचक हो गया लोधी पुरवा मार्ग
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
रातों रात बनी सड़क जो कौतूहल का केंद्र रही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अग्रसेन चौराहा और तांबेश्वर मंदिर से सटा लोधी पुरवा मार्ग रातों रात चकाचक हो गया। सड़क और चौराहे दोनों की सूरत बदल गई। सुबह क्षेत्रीय सभासद ने यह नजारा देखा तो वह भी चौंक गए।
पालिका क्षेत्र में आने वाली इस जमीन पर सड़क निर्माण हुआ था। इस पर गड्ढे बहुत थे। सभासद इंद्रसेन पटेल के मुताबिक, उनकी जानकारी में पालिका में इस काम का टेंडर भी नहीं हुआ था। सीएम योगी के सड़क को 15 जून तक हर हाल में गड्ढा मुक्त करने के फरमान के बाद का यह नजारा लोगों के लिए हैरत भरा रहा। क्षेत्रीय सभासद भी इस काम को देखने पहुंच गए। उनका कहना था कि वह तो इसकी मांग के लिए तैयारी करने जा रहे थे, और रातोंरात काम हो गया।
दावा किया कि सड़क निर्माण कराने के लिए सदर विधायक प्रयास कर रहे थे। उन्हीं के प्रयास से सड़क बनी है, लेकिन किसने निर्माण कराया है। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अवर अभियंता राजेंद्र वर्मा का कहना है कि पालिका ने कोई निर्माण नहीं कराया है। अब यह काम किसने कराया, यह पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।