{"_id":"5e03b1d28ebc3e87fe108113","slug":"lineman-current-se-jhulsa-fatehpur-news-knp5344225125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर चढ़कर लाइन जोड़ते समय युवक झुलसा, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल पर चढ़कर लाइन जोड़ते समय युवक झुलसा, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाह (फतेहपुर)। ट्रांसफार्मर के लिए पोल से लाइन जोड़ते वक्त करंट लगने से मंगलवार शाम को युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों को घटना की जानकारी तीन घंटे बाद हुई। घटना से हड़कंप मच गया। परिजनों ने जबरन पोल पर चढ़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मलवां थाने के सहिली चौकी अंतर्गत भगवंतपुर निवासी छेद्दू पासवान का बेटा मलखान(20) मजदूरी करता है। भाई समरजीत ने आरोप लगाया कि गांव का एक शख्स अपने खेत में शाम लगभग छह बजे घर से ट्रांसफार्मर रखवाने की बात कहकर ले गया था। ट्रांसफार्मर रखवाने के बाद पोल पर मलखान को लाइन जोड़ने के लिए चढ़ा दिया गया। इसी दौरान बिजली आपूर्ति नहीं आ रही थी। लाइन जोड़ते समय अचानक आपूर्ति आ गई। हाईटेंशन लाइन में करंट आने से मलखान झुलस गया। वह जमीन में गिरा। खेत मालिक फौरन जिलिा अस्पताल लेकर भागा। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीण भी दहशत में आ गए। परिजनों को खोजबीन के दौरान तीन घंटे बाद घटना की जानकारी हुई। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट के लिए रेफर किया। परिजनों ने खेत मालिक से संपर्क किया। उसके बाद कानपुर रवाना हुए। परिजनों में बुधवार को कोहराम मचा रहा। गांव के लोगों और रिश्तेदारों की भीड़ पीड़ित के घर लगी रही। मलखान परिवार का बड़ा बेटा है। चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।