फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Less complaints received at Tehsil days

तहसील दिवसों पर ठंड की मार, कम आए फरियादी

Wed, 21 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 21 Jan 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Less complaints received at Tehsil days

शासन की मंशा के अनुरूप जन सामान्य को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से सदर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसके अलावा खागा और बिंदकी तहसील में भी तहसील दिवस के तहत फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया गया।

विज्ञापन


ठंड के कारण खागा और बिंदकी तहसीलों में फरियादियों की कमी रही। तीनों तहसीलों में कुल आई 165 शिकायतों में सिर्फ 20 का ही निराकरण हो सका।

मंगलवार को सदर तहसील में अलग अलग विभागों से संबंधित 104 आवेदन पत्रों का पंजीयन किया गया जिसमें 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष आवेदन पत्रों को अगली तहसील दिवस तक निस्तारित कर सूचित करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को हस्तगत कर दिया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनते हुए पंजीकृत किया जाए। गांव में कंपोस्ट खाद के गड्ढे सड़क के किनारे बाहर बनवाए जाएं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि अगर समस्या के निस्तारण में दिक्कत आती है तो पुलिस व राजस्व विभाग की मदद ले सक ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जिलाधिकारी ने बिजली विभाग द्वारा संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत मलवां में लगे कैंप का निरीक्षण किया। डीएम ने नगर पालिका परिसर में लगे बिजली के कैंप का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिनके पास विद्युत कनेक्शन नहीं हैं उन्हें तत्काल कनेक्शन दिए जाएं।

मुख्य विकास अधिकारी भवानी सिंह ने हसवा विकास खंड के समग्र ग्राम चकनथनपुर में चौपाल लगाकर विकास कार्यों का अवलोकन किया। गांव में सड़क, खड़ंजा, सीसी रोड, ड्रेनेज, सोलर लाइट, हैंडपंप, आदर्श तालाब आदि के साथ साफ सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने इंदिरा आवास और लोहिया आवास के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीडीओ मिथलेश सचान, परियोजना निदेशक हरिश्चंद्र, उप जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, तहसीलदार राम शिरोमणि आदि मौजूद रहे।

खागा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस फीका रहा। अधिकारी फरियादियों की बाट जोहते रहे। बमुश्किल करीब एक दर्जन फरियादी आए जिसमें से एक ही शिकायत का निस्तारण हुआ। कई विभागों के प्रमुख अधिकारी न आकर अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजा।

एसडीएम बलराम सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में राजस्व विभाग की पांच, पुलिस की तीन, विकास की दो और दो शिकायतें अन्य विभागों की दर्ज हुई जिससे राजस्व विभाग की शिकायत का निस्तारण हुआ। ठंड के कारण ज्यादातर कर्मचारी, अधिकारी दिवस कक्ष से बाहर निकलकर धूप सेंकते रहे।


बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील मुख्यालय के सभागार में एसडीएम शिवप्रसाद, सीओ अनुराग दर्शन की देखरेख में संपन्न हुए तहसील दिवस पर फरियादियों का टोटा रहा। यहां राजस्व की 15, पुलिस 11, विकास 15, अन्य 8 कुल 49 दर्ज किए गए शिकायती पत्रों में तीन फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed