{"_id":"5dfd1c5d8ebc3e879f4a8c4d","slug":"lekhpal-fatehpur-news-knp5334754104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर तहसील के भी 13 लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर तहसील के भी 13 लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बिंदकी और खागा लेखपालों पर कार्रवाई के बाद शुक्रवार को सदर एसडीएम प्रमोद झा ने भी 13 लेखपालों को निलंबित करने की कार्रवाई की है। इसके बावजूद भी तीनों तहसील के लेखपाल अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
लेखपालों की हड़ताल को खत्म कराने के लिए प्रशासन ने 331 की सर्विस रोकने और 14 लेखपालों को निलंबन करने की कार्रवाई हो चुकी है। इसके बाद शुक्रवार को फिर लेखपालों की हड़ताल शुरू हुई। इसको लेकर एसडीएम सदर प्रमोद झा ने 13 लेखपालों को निलंबन कर दिया है।
इसके बावजूद भी लेखपाल पीछे नहीं हटे। कार्रवाई की जद में आए लेखपालों को अन्य लेखपालों ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया और उनके साथ हड़ताल में साथ देने का वादा किया। जिलाध्यक्ष कंधईलाल पाल ने कहा कि लेखपाल अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक लेखपालों के पद का नाम परिवर्तन नहीं किया जाता है, पेंशन विसंगति भत्ता, प्रोन्नति कॉडर रिब्यू, वेतन उच्चीकरण की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर
खागा तहसील इकाई के अध्यक्ष आदित्य कुमार, मंत्री रवींद्र कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रांजुल, उपमंत्री धर्मेंद्र, आडीटर सपना शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत बाजपेई, बिंदकी तहसील इकाई के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार, मंत्री अनुराग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धरमपाल सिंह, कनिष्ठ अध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार प्रथम, उपमंत्री सुनील कुमार, सुरेंद्र श्रीवास्तव, राजाराम, आशुतोष सिंह मौजूद रहे।