फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lead- Mother and son riding a bike died after being crushed by a dumper

Fatehpur News: लीड- डंपर से कुचल बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Wed, 18 Dec 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lead- Mother and son riding a bike died after being crushed by a dumper
धाता। तेज रफ्तार डंपर ने मंगलवार सुबह बाइक सवार मां और बेटे को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग निकला। परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसा थाना क्षेत्र के किशनपुर चौकी के महेवा-मंझनपुर मार्ग पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। हादसे में बाइक सवार कौशांबी जिला के टिकरा गांव निवासी नीरज कुमार पांडेय (28) व उनकी मां रानी पांडेय (50) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक नीरज अपनी मां को लेकर मंझनपुर दवा कराने जा रहा था। गिट्टियों में फिसलने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पीछे से आ रहे डंपर ने दोनों को कुचल दिया और करीब 30 मीटर तक बाइक सवार घिसटते चले गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि डंपर पकड़ा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed