फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lawyer injured in road accident dies

Fatehpur News: सड़क हादसे में घायल वकील की मौत

Sun, 02 Feb 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lawyer injured in road accident dies
चौडगरा। साइकिल से घर जाते समय वाहन की टक्कर से शुक्रवार शाम घायल वकील की जिला अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के बांका गांव निवासी राजेंद्र सिंह (55) बिंदकी तहसील में वकालत करते थे। वह कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा चौराहे से साईं रोड पर किराये पर रहते थे। वकील को घर जाते समय साईं रोड स्थित शराब दुकान के पास किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने गंभीर हालत में वकील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज दौरान रात को वकील की सांसे थम गई। पुलिस वाहन की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। वकील का एक पुत्र व पुत्री है। हादसे से पत्नी रेखा देवी रो-रो कर बदहवास हो गई। चौकी प्रभारी उपदेश कुमार ने बताया कि हादसा किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed