{"_id":"6984e7fc3f62f14b1508086c","slug":"lathi-charge-in-enmity-three-injured-admitted-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148773-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रंजिश में चलीं लाठियां, तीन घायल भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रंजिश में चलीं लाठियां, तीन घायल भर्ती
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव में पुरानी रंजिश में बुधवार शाम दो पक्षों में लाठियां चलीं। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी एक पक्ष रामचंद्र शर्मा, पत्नी सुनीता देवी, पुत्री कालज देवी, रागनी देवी और दूसरे पक्ष से गुड़िया देवी पत्नी फूलचंद्र शर्मा, पंकज व पिता रामबाबू, हनुमंत, रामखेलावन ने एक-दूसरे पर लाठी डंडे से हमला किया। दरोगा अजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है।
रंजिश के चलते रामचंद्र के दरवाजे गुड़िया के परिजन पहुंचे और अभद्रता करने लगे। विरोध पर दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं। हमले में घायल पंकज, पिता रामबाबू और हनुमंत जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बीच-बचाव किया। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।