फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Labourer dragged for 10 metres after being hit by a car, dies

Fatehpur News: कार से टक्कर के बाद 10 मीटर तक घिसटा मजदूर, मौत

Fri, 13 Feb 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Labourer dragged for 10 metres after being hit by a car, dies
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पार कर रहे मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह कार में फंस गय। इससे कार उसे करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद चालक कार भाग निकला। गंभीर हालत में मजदूर को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां कुछ घंटे के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानसिंह का पुरवा मजरे हैबतपुर गांव निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र मजदूरी करता था। वह बृहस्पतिवार दोपहर मलवां कस्बा जा रहा था। चितौरा मोड़ पर सड़क पार करते समय कार ने उसे टक्कर मार दी और वाहन में फंसकर उसे घसीटते हुए आगे ले गया।
विज्ञापन

हादसा देखने के बाद आसपास के लोग पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर मजदूर को जिला अस्पताल ले गए। चाचा कालीचरन ने बताया कि जितेंद्र मजदूरी के काम से मलवां कस्बा आया था। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने कहा कि तहरीर मिलने पर हादसे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed