फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Laborer's leg broken after being crushed under tractor

Fatehpur News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर मजदूर का पैर टूटा

Sun, 07 Jun 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Laborer's leg broken after being crushed under tractor
लोधीगंज (फतेहपुर)। शहर के शांतिनगर स्थित एक महाविद्यालय में चल रहे भवन निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक मजदूर का पैर टूट गया। कुछ अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में मिक्सर मशीन जोड़कर चालक जा रहा था तभी मौरंग में मशीन फंसने से ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया। स्थिति संभालने के लिए मुनीम ने मजदूरों को बुलाया और ट्रैक्टर के अगले हिस्से पर चढ़कर उसे नीचे करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

इसी दौरान मजदूर प्रीतम ट्रैक्टर के बंपर को पकड़कर लटक गया और अचानक ट्रैक्टर के नीचे गिरने से उसका पैर बुरी तरह दब गया, जिससे वह टूट गया। प्रीतम चित्रकूट जिले के मानिकपुर गांव का निवासी है। हादसे में कुछ अन्य मजदूरों को भी मामूली चोटें आईं। घायल प्रीतम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed