फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   kotedar

अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी बन सकेंगी कोटेदार

Mon, 13 Jul 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
kotedar
फतेहपुर। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अब सरकारी कोटा चलाने का मौका मिलेगा। नई राशन की दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। समूह के एक सदस्य को उचित दर की दुकान के संचालन का जिम्मा दिया जाएगा। हालांकि आय से समूह के सारे सदस्य लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

शासन की इस नई व्यवस्था के तहत राशन की दुकान के लिए स्वयं सहायता समूह के आवेदन पर यदि पात्रता सही पायी जाएगी तो आवेदन में सबसे पहले वरीयता दी जाएगी। यह व्यवस्था नवीन दुकान के आवंटन पर लागू होगी।
विज्ञापन

इससे स्वयं सहायता समूहों को संजीवनी मिलेगी तो समूह की महिलाओं की माली हालत में खासा सुधार होगा। यदि दो या इससे अधिक स्वयं सहायता समूह राशन के कोटे की खातिर आवेदन करते हैं तो फिर सबसे पहले अधिक सदस्य वाले समूह और अधिक आय वाले समूह को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलेगी आरक्षण व्यवस्था : फतेहपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों का आवंटन अभी तक आबादी के लिहाज से होता था। समूह के आवेदन करने पर इस व्यवस्था में सीधे बदलाव होगा।

समूह में जिस वर्ग के सदस्य ज्यादा होंगे। राशन की दुकान का आरक्षण उसी वर्ग के अनुरूप माना जाएगा। यदि आरक्षण बदलता है तो आरक्षित वर्ग के लिए अन्य किसी सामान्य वर्ग की दुकान को आरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed