{"_id":"79b604e4bb95b51534f1cc0baac02781","slug":"knoll-demolished-including-two-killed-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीला ढहा, किशोरी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीला ढहा, किशोरी समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Thu, 14 May 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव में मिट्टी खोदते समय टीला भरभराकर ढह गया। हादसे में एक बालिका मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से बच्चे की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर मलबे में दबे लोगाें को निकाला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आनन-फानन घायल महिला व बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने बच्चे की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया।
देर शाम कानपुर में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के गांव न पहुंचने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन
असोथर थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव में सावित्री देवी पत्नी बंभू पटेल, सीता देवी (12) पुत्री रामबाबू और ईशू (8) पुत्र सोनू रैदास बुधवार की सुबह चूल्हे की पुताई करने के लिए गांव के बाहर टीले में मिट्टी खोदने गए थे। तीनों टीले में घुसकर मिट्टी खोद रहे थे, तभी टीला ढह गया।
विज्ञापन
मलबे में तीनों दब गए। हादसा देखकर पास में खेतों पर काम कर रहे किसान अशोक सिंह, फक्क ी फावड़े और कुदाल लेकर दौड़े। चीख-पुकार पर अन्य ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे के ढेर से निकाला गया।
सीता देवी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं ईशू और सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों को और भी लोगों के दबे होने की आशंका हुई।
इस पर जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाई गई। परिजनों में हादसे से कोहराम मच गया। मृतका की बहन संगीता और मां लक्ष्मी का रो रो कर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि मृतका कक्षा चार की छात्रा थी और पढ़ने में मेधावी थी। वह अपने तीन बहनों में सबसे छोटी थी। ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कोई मौके पर नहीं पहुंचे। एसओ मोहम्मद शरीफ खां ने बताया कि थाने में घटना की जानकारी नहीं दी गई है।
बच्चे का शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम
असोथर थाने के सातों धरमपुर गांव में टीला ढहने से दो बच्चों की मौत से कोहराम मचा है। बुधवार की शाम बच्चे का शव गांव पहुंचते परिजनों की चीख पुकार से हर किसी की आंखें नम हो गईं।
सातों धरमपुर निवासी बंबू पटेल की पत्नी सावित्री (45) पड़ोसी सीता देवी (12) पुत्री रामबाबू अपने बेटे ईशू (8) पुत्र सोनू रैदास के साथ बुधवार की सुबह चूल्हे की पोताई के लिए टीले में मिट्टी खोदने गए थे। तीनों टीले में घुसकर मिट्टी खोद रहे थे, तभी टीला ढह गया।
आसपास मौजूद लोगों ने तीनों के निकाला, लेकिन सीता की तब तक मौत हो चुकी थी। ईशू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया था, जहां पर उसकी भी मौत हो गई। शाम को परिजन बच्चे का शव लेकर जैसे ही गांव पहुंचे, तो चीखपुकार मच गई। परिजनों का करुण क्रंदन सुनकर लोग आंखों से आंसू रोक नहीं पाए। लोग उस घडी को कोसते रहे, जिस घडी में महिला और दोनों बच्चे घर से मिट्टी लेने गए थे।