{"_id":"5feb7df88ebc3e3d5028c4d5","slug":"kisan-sandesh-pad-yatra-protested-against-agricultural-laws-fatehpur-news-knp6029083160","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संदेश पद यात्रा निकाल कर कृषि कानून का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संदेश पद यात्रा निकाल कर कृषि कानून का किया विरोध
विज्ञापन
ंवत गांव से किसान संदेश पद यात्रा निकालते कांग्रेसी
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कांग्रेसियों ने मंगलवार को किसान संदेश पद यात्रा निकाल कर सरकार का विरोध किया और कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया।
जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में हुसैनगंज विधानसभा के कुल्हडिय़ा से रसूलपुर, चक भुनगापुर, सलेमपुर, रजाबाद से होकर करमोन में रैली का समापन किया। इधर अयाह शाह विधान सभा में किसान संदेश पद यात्रा निकाल कर कृषि कानूनों का विरोध किया।
जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन करने वाले किसानों के साथ पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लड़ाई लड़ेगा।
काले कानूनों को वापस लेने में सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा, किसानों के साथ कांग्रेस लड़ाई लड़ती रहेगी।
जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने कहा कि सरकार किसानों के विरोध में काम कर रही है। पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। अयाह शाह विधानसभा के गाजीपुर से जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन निषाद के नेतृत्व में किसान संदेश पद यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
इस मौके पर अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष नैज घोसी, हेमलता पटेल, पंकज सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, विकास मिश्र, वीआर सरोज, बॉबी सोनी, मोहम्मद इरफान खान, गगन प्रताप सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, सुनील तिवारी मौजूद रहे।