{"_id":"d9833934d4bc70cc642a85deec78454e","slug":"kbrha-winds-of-faith-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबरहा में आज से आस्था की बयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबरहा में आज से आस्था की बयार
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल पत्थर से लकदक आभा बिखेर रहे दस्यु सरगना ददुआ के बनवाए शिवहरे रामजानकी मंदिर में गुरुवार से आस्था का ज्वार उमड़ना शुरू हो जाएगा। 10 दिवसीय धार्मिक महोत्सव की शुरुआत कलशयात्रा से होगी। इसके बाद यज्ञवेदी की परिक्रमा का दौर शुरू होगा। वाटरप्रूफ विशाल पांडाल में कथा के जरिए धर्म और आस्था की बयार बहेगी।
धाता ब्लाक के नरसिंहपुर-कबरहा गांव में चार फरवरी से 14 फरवरी तक धार्मिक आयोजन होंगे।
इन्हें भव्यता देने के लिए दस्यु ददुआ के भाई एवं पूर्व सांसद बाल कुमार और उनके परिवार की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। आसपास के गांवों के ग्रामीण भी इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। कबरहा आने वाली हर राह को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। तीन बीघा के दायरे में वाटरप्रूफ पांडाल लगाया गया है जिसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा की सुरमई आवाज के साथ साधु-संतों की ज्ञान गंगा मेें श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। पुण्यलाभ देने वाली यज्ञवेदी तैयार हो चुकी है। जिसमें एक साथ सैकड़ों आस्थावान फेरे लगा सकेेंगे।
इस विशाल आयोजन की तैयारियों को बुधवार अंतिम रूप दिया जाता रहा। आयोजनकर्ता व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुटे रहे। धार्मिक महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को साढ़े 11 बजे से होगी। ब्लाक मुख्यालय के सामने से कलशयात्रा निकलेगी, जिसमें 108 महिलाएं हिस्सा लेंगी। यह ढाई किमी. की दूरी तय कर कबरहा पहुंचेगी। इसके बाद धार्मिक कार्यक्रमों की बयार बहनी शुरू हो जाएगी।