फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kamal Lodhi became head of Bhairampur village of Teliyani block area.

Fatehpur News: तेलियानी ब्लाॅक क्षेत्र के भैरमपुर ग्राम प्रधान बने कमल लोधी

Fri, 09 Aug 2024 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kamal Lodhi became head of Bhairampur village of Teliyani block area.
फोटो-37-तेलियानी ब्लाक में निर्वाचित प्रधान को प्रमाणपत्र देते एआरओ। संवाद
विज्ञापन


-तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिले की तीन क्षेत्र पंचायत और एक प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव की गुरुवार को मतगणना हुई, जिसमें प्रधान पद पर कमल लोधी निर्वाचित हुए। वहीं, तीनों क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इनके अलावा 48 ग्राम पंचायत सदस्य भी चुने गए हैं।

तेलियानी ब्लाॅक की भैरमपुर ग्राम प्रधान के इस्तीफे से खाली हुए पद के लिए उपचुनाव की गुरुवार को मतगणना में हुई। मतगणना में कमल लोधी ने 297 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शंकर पाल को 153 मतों से पराजित कर दिया। अनारक्षित सीट होने के कारण प्रधान पद चार प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। वहीं, भिटौरा ब्लाॅक के गौरा कला बीडीसी वार्ड नबर 32 से प्रमोद कुमार पुत्र हीरालाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बहुआ ब्लाॅक में बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। एआरओ राजकुमार विश्वकर्मा सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि वार्ड संख्या तीन महमदपुर की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर रमाकांत पुत्र धनराज निवासी महमदपुर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मलवां ब्लाॅक गुनीर वार्ड नंबर 33 से नीतू देवी पत्नी उदय भान निर्विरोध बीडीसी बनी हैं।
विज्ञापन

.....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed