फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   kabje ke vivaad me maarpeet, pathraaao.

कब्जे के विवाद में चटकी लाठियां, महिला समेत सात घायल

Thu, 13 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
kabje ke vivaad me maarpeet, pathraaao.
हथगाम (फतेहपुर)। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के विवाद में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। गांव में अफरातफरी मच गई। एक दूसरे को दौड़ाकर लाठी व डंडे से पीटा गया, पथराव भी हुआ। एक महिला समेत सात लोग घायल हुए हैं। तीन लोगों के सिर फटे हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तब विवाद थमा। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी राजकरन ने बताया कि घर के सामने ग्राम समाज की जमीन है। जमीन में सालों से मवेशी बांधते हैं। चरही भी बनी है। आरोप है कि पड़ोसी विनोद कुमार जबरन कब्जे से हटाना चाहते हैं। उधर, विनोद कुमार ने बताया कि जमीन पर कई दशकों से उनका कब्जा है। उन लोगों ने राजकरन को मवेशी बांधने के लिए पड़ोसी के नाते जगह दे रखी थी। अब वह लोग पूरी जमीन पर निर्माण कर कब्जा करना चाहते हैं। जमीन में बुधवार को हो रहा निर्माण रुकवाने पहुंचे थे। दोनों पक्षों के बीच मामूली विवाद में हाथापाई चालू हो गई। पक्षों से लोग इकट्ठा हुए। एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए। पूर गांव में अफरातफरी मच गई। लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला होने लगा। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। दोन ों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना है। एक पक्ष से विनोद कुमार (46), पन्ना लाल की पत्नी सोमवती(35), अशोक कुमार (42), विशंभर (65) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष में रामबरन (50), राजकरन (45), जयकरन (40) घायल हुए। घायलों को सीएचसी हथगाम में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने घायल अशोक कुमार को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। विनोद, सोमवती, अशोक के सिर फटे हैं। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed