{"_id":"56e31d454f1c1b60228b45be","slug":"kabaddi-varanasi-gorakhpur-won-in-volleyball","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में वाराणसी, वालीबॉल में गोरखपुर जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में वाराणसी, वालीबॉल में गोरखपुर जीता
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 12 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
पीएसी ग्राउंड में खिलाड़ियों को शील्ड देते सेनानायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसवीं अंतरवाहिनी प्रतियोगिता के तीसरे दिन बास्केटबाल और कबड्डी के फाइनल मुकाबले हुए। कबड्डी में वाराणसी तो गोरखपुर ने बास्केटबाल का खिताब जीता है। विजेता टीमों को पीएसी के कमांडेंट रतनकांत पांडेय ने शील्ड प्रदान की ।
विज्ञापन
पीएसी ग्राउंड में शुक्रवार को कबड्डी का फाइनल मैच 34 वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी और 20 वीं वाहिनी आजमगढ़ के बीच हुआ। इसमें 34 वीं वाहिनी पीएसी ने आजमगढ़ को हरा कर शील्ड पर कब्जा किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच 26 वीं वाहिनी गोरखपुर और चौथी वाहिनी धूमनगंज इलाहाबाद के बीच खेला गया।
विज्ञापन
गोरखपुर ने मैच में जीत हासिल कर बास्केटबाल प्रतियोगिता में जीत का परचम लहराया । वॉलीबाल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच 39 वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर और 20 वीं वाहिनी आजमगढ़ के बीचहुआ।
विज्ञापन
मैच में आजमगढ़ ने जीत हासिल कर फाइनल मैच में अपनी जगह बना ली। दूसरा मैच मेजबान टीम और भुल्लनपुर वाराणसी के बीच हुआ। मेजबान टीम मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई है। शनिवार को वॉलीबाल मैच का फाइनल मुकाबला आजमगढ़ और मेजबान के बीच होगा।