फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jruli pump canal a week off

जरौली पंप कैनाल एक हफ्ते से बंद

Tue, 09 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Jruli pump canal a week off

रबी फसलों की सिंचाई आते ही सरकारी मशीनरी ने धोखा

विज्ञापन
देना शुरू कर दिया है। जिले की सबसे बड़ी परियोजना जरौली पंप कैनाल एक सप्ताह से बंद है। फसलों की सिंचाई को लेकर क्षेत्र के किसानों असमंजस में है। नहर के आसपास सिंचाई का दूसरा साधन भी नहीं है, जिससे किसान फसलों की सिंचाई कर सके।

असोथर विकास खंड क्षेत्र के जरौली गांव के पास यमुना नदी में पंप कैनाल लगा है। इसमें सात पंपों से 400 क्यूसेक पानी निकालने वाली क्षमता की मशीनें लगी हुई हैं।

असोथर क्षेत्र के अलावा, विजयीपुर, धाता विकास खंड क्षेत्र के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। इस समय गेहूं के फसल की सिंचाई का समय चल रहा है। चार फरवरी से जरौली पंप कैनाल बंद है।

असोथर और विजयीपुर विकास खंड में नहर के आसपास फसल सिंचाई का कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। कौंडर गांव के किसान ओमप्रकाश, अरुण कुमार, राजेश ने बताया कि फसलों की सिंचाई आते ही नहर धोखा देने लगती है।

समय से नहर में पानी नहीं आता है। जब फसलें सूख कर बर्बाद हो जाती हैं, तब पानी आता है। इससे फसलों में पर्याप्त मात्रा में पैदावार नहीं होती है।

अधिशासी अभियंता, निचली गंगा नहर वैभव सिंह ने कहा कि इलाहाबाद के माघ मेला में अमावस्या के स्नान को लेकर शासन के आदेश पर पंप कैनाल बंद है। स्नान पर्व समाप्त होते ही पंप कैनाल चालू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed