फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Joining PCDR will speed up the development of the district

Fatehpur News: पीसीडीआर में जुड़ने से जनपद के विकास को मिलेगी रफ्तार

Thu, 29 May 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Joining PCDR will speed up the development of the district
फतेहपुर। प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र (पीसीडीआर) में फतेहपुर के शामिल होने से यातायात, उद्योग और दार्शनिक स्थलों को बढ़ावा मिलेगा। इससे आर्थिक रूप से समृद्धता के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र का गठन करने का निर्णय लिया है। इसमें छह जिलों को जोड़ा जाएगा। इसमें प्रयागराज, चित्रकूट के साथ फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर और कौशांबी को जोड़कर पीसीडीआर बनाया जाएगा। जनपद के विकास क्षेत्र में जुड़ने विकास को रफ्तार मिलेगी। इससे बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। वहीं बुंदेलखंड को मिलने वाले पैकेज का भी फायदा जिले के सीमावर्ती यमुना क्षेत्रों को मिलेगा। पीसीडीआर में तय किया गया है कि जनपद में गेंहू, धान, दाल व सब्जी की खेती पर्याप्त मात्रा में होती है। इससे फूड प्रोसेसिंग उद्योग जगत में बढ़ने की अपार संभावना है। वहीं एनएच-19 (पहले एनएच-दो), एनएच 30, एनएच 335, एनएच 335ए हाईवे मार्ग होने से यातायात की कनेक्टिविटी बढ़ने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके साथ ही पर्यटन और धार्मिक स्थल के रूप में भिटौरा को विकसित किया जाएगा। भृगमुनि की जन्मस्थली के साथ शिव मंदिर आकर्षण के केंद्र रहेंगे। प्रयागराज और चित्रकूट धार्मिक स्थल होने के कारण यहां भी दर्शनार्थियों की भीड़ पहुंचेगी। इसके लिए चित्रकूट से बेहतर यातायात व्यवस्था बनाई जाएगी। वहीं प्रयागराज से यातायात की व्यवस्था पहले से बेहतर है। ऐसे में आंकाक्षी जिला को पीसीडीआर से जुड़ना सौगात से कम नहीं है। जनपद को विकास क्षेत्र में जोड़ने के लिए क्या-क्या चुनौतियां, फायदे व अवसर मिल सकते हैं। इसका प्रस्ताव डीएम बनाकर 31 मई तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed