फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   job,salary,mela

रोजगार मेला में 106 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार.

Thu, 30 Jun 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
job,salary,mela
संगम प्राइवेट आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला में साक्षातकार देने आए अभ्यार्थी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर के लखनऊ बाईपास के पास संगम आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन हुुआ। इसमें 106 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सभी को आठ से लेकर 15 हजार रुपये तक प्रतिमाह के वेतन की नौकरी मिली है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के मिशन रोजगार संकल्प को साकार करने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर व संगम प्राइवेट आईटीआई की ओर से बुधवार को आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें करीब 300 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में प्रदेश स्तर लिंकमैन पावर सोल्यूशन, मोहाली ने 22, कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यूशन, अहमदाबाद ने 31, पुखराज हेल्थकेयर कानपुर ने 20 और ब्राइट फ्यूचर ने 33 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी, आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार, मेला प्रभारी शशांक पांडेय, विनय द्विवेदी, रोहित मिश्रा, अमित मिश्रा, कृष्ण गोपाल, धनेश चंद्रा, नवल किशोर, राधा कृष्ण तिवारी, मोहम्मद जमीर और संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed