फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jholachap by treating the death of the young man , Hungama

झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, हंगामा

Wed, 24 Feb 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Wed, 24 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jholachap by treating the death of the young man , Hungama
ललौली थाना क्षेत्र के चक पैगंबरपुर गांव निवासी रामऔतार के  बेटे रामसुमेर (35) की बहुआ स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद नर्सिंग होम में ताला डालकर संचालक फरार हो गया। परिजन काफी देर तक रात को हंगामा काटते रहे। खबर है कि बाद में बिचौलियाें ने संचालक से पीड़ित पक्ष को मोटी रकम दिलाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


कस्बे में संचालित एक नर्सिंग होम में सोमवार को पीड़ित रामसुमेर पेट दर्द व पेशाब न होने की समस्या पर पहुंचा था। उसके  चाचा नंद लाल और रामबरन ने बताया कि रात को नर्सिंग होम संचालक पेशाब नली डाल रहे थे।
विज्ञापन


इसके कारण ही उसकी मौत हो गई लेकिन हमें इसकी जानकारी नहीं दी। हालत गड़बड़ बताकर शहर ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगाने के लिए भेज दिया। इसी दौरान रामसुमेर का शव मारुति वैन में रखवा कर उसके घर भेज दिया और फिर नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोर में ताला लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने मंगलवार सुबह नर्सिंग होम घेरा और हंगामा किया। कुछ देर बाद अचानक परिजन शांत हो गए। घटना से गांव में मृतक की पत्नी सूरजकली का रो-रो कर हाल बेहाल रहा है। परिजनों ने बताया कि मृतक की दो बेटियां और एक बेटा भी है।


ग्रामीणों ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक ने एक बिचौलिये के माध्यम से पीड़ित परिवार को रुपये दिए हैं। सीएमओ डा. विनय पांडेय ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed