{"_id":"6a7774e674ce3eff58051fb7","slug":"jewelry-and-cash-worth-8-lakh-stolen-from-shopkeepers-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160097-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुकानदार के घर से आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुकानदार के घर से आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में मोबाइल दुकान संचालक के घर से शुक्रवार रात चोरों ने करीब आठ लाख रुपये का माल पार कर दिया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
चंदीपुर निवासी शहीद आलम ने बताया कि परिवार के लोग अलग-अलग कमरों में सोये थे। चोर छत के रास्ते सीढ़ियों से कमरों तक पहुंचे। उन्होंने अलमारी और बक्से के ताले व लॉकर तोड़कर सोने का हार, एक चांदी की माला, दो जोड़ी सोने की झुमकी, बेंदी, सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की पायल, हाथ फूल और करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।
इसके बाद चोर दूसरे कमरे के पीछे की ओर खुलने वाले दरवाजे से भाग निकले। सुबह जागने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। यूपी 112 नंबर पर सूचना दी गई। पीआरवी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।