फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jewelry and cash looted from sister-in-law's house after threatening the husband.

Fatehpur News: पति को धमकाकर ननद के घर से जेवर-नकदी लूटी

Tue, 23 Jun 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash looted from sister-in-law's house after threatening the husband.
फतेहपुर। पति को धमकी देने और ननद के घर में घुसकर मारपीट के बाद जेवर-नकदी लूटने के आरोप में पुलिस ने आईजी प्रयागराज के आदेश पर महिला समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बंसू का पुरवा निवासी रोहित कुमार ने आईजी से शिकायत कर बताया कि उसकी शादी 17 मई 2025 को मंझनपुर थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव निवासी देशराज की पुत्री अनूपा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद अनूपा उसे गरीब बताकर मायके चली गई। बाद में समझौते के बाद वह उसे अपने साथ पुणे ले गया।
विज्ञापन

यहां भी वह साथ रहने से इन्कार कर मायके लौट आई। रोहित का आरोप है कि पत्नी ने 15 हजार रुपये प्रतिमाह न देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद उसने 28 मार्च को कोर्ट में अलग रहने का वाद दायर किया। आरोप है कि पत्नी के भाई विजय ने व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ससुर देशराज, साला विजय, अत्तर, पहाड़ीपुरवा निवासी पुष्पा देवी, कानेमई निवासी सतरूपा और पत्नी अनूपा उसकी बहन के घर पहुंचे। यहां मारपीट की। आरोपियों पर पांच हजार रुपये नकद और करीब 81 हजार रुपये कीमत के जेवर ले जाने का भी आरोप है। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed