{"_id":"696be074ca4f3ef11b0c6c2b","slug":"jewellery-and-cash-worth-rs-8-lakh-stolen-from-bsf-jawans-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147675-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बीएसएफ जवान के घर से आठ लाख के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बीएसएफ जवान के घर से आठ लाख के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
फोटो-26-चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद
चौडगरा। थाना क्षेत्र के गुगौली गांव में बीएसएफ जवान अमरपाल सिंह के घर में चोरों ने शुक्रवार रात धावा बोलकर करीब आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। चोरी के बाद चोर घर का गेट बाहर से बंद कर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
गुगौली गांव निवासी अमरपाल सिंह बीएसएफ सिलीगुड़ी असम प्रांत में तैनात हैं। घर में उनकी पत्नी सुनीता देवी अकेले रहती हैं। बेटा कानपुर में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। सुनीता ने बताया कि चोर घर के बाहर लगे एसी कंप्रेसर का सहारा लेकर छत पर पहुंचे। यहां से कमरे का ताला तोड़कर चार बक्सों से दो लाख रुपये की नकदी उड़ा ली।
इसके बाद चोर सीढ़ियों से नीचे आए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर ढाई तोला की जंजीर, चार अंगूठी, एक जोड़ी कान के झुमके और अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवर की कीमत करीब छह लाख रुपये है। सुबह जब वह गेट खोलने गईं तो कुंडी बाहर से बंद मिली जिसे पड़ोसियों ने खोला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चोरी की गई नकदी उन्होंने होटल बनवाने के लिए बैंक से निकाली थी। चोरी की तहरीर थाने में दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।