{"_id":"5f7cbcd98ebc3e9bac5ef395","slug":"jam-rescued-sweat-fatehpur-news-knp586923742","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी तहसील के पास लगे जाम ने छुड़ाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी तहसील के पास लगे जाम ने छुड़ाया पसीना
विज्ञापन
फतेहपुर शहर की सड़कों पर जाम के झाम से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा है। पुरानी तहसील के पास जीटी रोड पर सुबह 11 बजे से जाम लग गया।
पैदल राहगीर और बाइक चालक जाम से नहीं निकल पाए। जाम से बचने के लिए मोहल्लों की गलियों से लोग निकलते रहे। करीब 12 बजे जाम हटा, तब वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
सड़क पर वाहनों के आड़ा तिरछा खड़ा करने से जाम की समस्या बढ़ गई है। ऐसे वाहनों पर पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी भी अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। पुरानी तहसील और आबकारी कार्यालय के पास चार पहिया वाहनों को सड़क पर आड़ा तिरछा खड़ा कर दिया जाता है।
कानपुर, प्रयागराज को जाने वाली रोडवेज बसें भी इसी सड़क से निकलती हैं। सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से रोज जाम लग जाता है।
इसी प्रकार सदर अस्पताल, बाकरगंज, ज्वालागंज, वर्मा चौराहा में जाम का झाम बना रहता है। बाइक सवार और पैदल राहगीरों तक को सड़कों से निकलना मुश्किल हो जाता है।