{"_id":"614e21798ebc3eb5c8575890","slug":"jagrati-success-fatehpur-news-knp654258983","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागृति ने भी चयनित होकर जन्मभूमि को दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी में महिला वर्ग की टॉपर जागृति अवस्थी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
Link Copied
फतेहपुर। यूपीएससी में महिला वर्ग की टॉपर जागृति अवस्थी फतेहपुर जनपद की माटी की पैदाइश हैं। उनका पैतृक निवास अमौली क्षेत्र के नसेनिया गांव है। पिता भोपाल के होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग 2020 की परीक्षा में महिला वर्ग में टॉप करने वाली जागृति अवस्थी का भी दोआबा की धरती से गहरा ताल्लुक है। जागृति की जन्मभूमि होने के साथ ही उनके परिजनों की कर्मस्थली भी रही है। अमौली के नसेनिया गांव के प्रधान अवधेश अवस्थी अपनी भतीजी की सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं। जागृति का जन्म नसेनिया गांव में 1996 में हुआ था। इन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है। पिता डॉक्टर सुरेश अवस्थी होम्योपैथी के सरकारी कॉलेज में कार्यरत हैं तो वहीं मां मधु अवस्थी गृहिणी हैं। भाई सुयश अवस्थी इन दिनों एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। जागृति चयनित होने से पूर्व भेल में अधिशाषी अभियंता थीं लेकिन आईएएस बनने की चाहत ने नौकरी से इस्तीफा दिला दिया। नौकरी छोड़कर वह तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं। अपने प्रथम प्रयास में ही आईएएस बनकर इन्होंने मिसाल कायम कर दी। अब गांव वालों को इनके आने का इंतजार है। चाचा अवधेश अवस्थी बताते हैं कि पूरा परिवार त्योहारों और अन्य कार्यक्रमों में गांव आता है। उन्होंने कहा कि बिटिया की सफलता का जश्न गांव वालों व परिवार के साथ मिलकर मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।