{"_id":"62b6065dff03fb60d77d0199","slug":"jaanch-ig-rishvat-fatehpur-news-knp7041281165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरी के वायरल वीडियो की जांच करने पहुंचे आईजी....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोरी के वायरल वीडियो की जांच करने पहुंचे आईजी....
विज्ञापन
औंग। टैंकरों से डीजल खरीदने के अवैध कारोबार में पुलिस की हिस्सेदारी के वायरल वीडियो की जांच करने शुक्रवार शाम आईजी प्रयागराज औंग थाने पहुंचे। दरअसल वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। वीडियो में कानपुर का एक तेल चोरी का मास्टर माइंड पुलिस के लेनदेन का खुलासा कर रहा था।
वायरल वीडियो में औंग थाना क्षेत्र के रानीपुर हाईवे के पास तेल चोरी का अड्डा बनाने के एवज में हल्का इंचार्ज, इंस्पेक्टर, एसओजी टीम, सीओ बिंदकी तक पैसे देने की बात कही गई थी। वीडियो की जांच एएसपी राजेश कुमार को सौंपी गई थी।
पुलिस जांच के लिए तेल चोर की तलाश में जुटी थी। कोई प्रगति नहीं होने पर शुक्रवार शाम प्रयागराज से आईजी राकेश कुमार सिंह औंग थाने पहुंचे। उन्होंने वायरल वीडियो की हकीकत जानने के लिए पुलिस कर्मियों के बयान लिए। उनके साथ एएसपी राजेश कुमार भी रहे।
विज्ञापन
आईजी ने एएसपी से जांच रिपोर्ट तलब की। इसके साथ ही बिंदकी सीओ परशुराम त्रिपाठी, औंग इंस्पेक्टर जयचंद्र भारती, हल्का इंचार्ज राजीव कमल पांडेय की संलिप्तता को लेकर पक्ष जाना। इसके बाद थाने के अभिलेख, लंबित विवेचनाओं में तेजी से जांच करने के निर्देश निरीक्षक को दिए। रहसूपुर, खदरा, बसौनापुर की लूट और चोरी की घटनाओं में फरार बदमाशों को पकड़ने में देरी पर नाराजगी जाहिर की।