फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Inter-state history-sheeter arrested with bombs

Fatehpur News: अंतरप्रांतीय हिस्ट्रीशीटर बमों के साथ गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Inter-state history-sheeter arrested with bombs
बहुआ। ललौली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर युवक को पांच देशी बमों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ झारखंड प्रांत के बोकारो व कानपुर नगर, कानपुर देहात समेत जिले में 18 संगीन मामले दर्ज हैं। दतौली गांव निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ सुधूनुवा उर्फ छोटू सिंह को रविवार भोर चार बजे उमरपुर भोदर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पांच बम बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ सुधुनुवा उर्फ छोटू सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, छेड़छाड़ ,पॉक्सो एक्ट के मामले दर्ज हैं। आरोपी झारखंड के बोकारो जिले के थाना चिराचास का हिस्ट्रीशीटर है। मध्य प्रदेश में भी लूट, हत्या को अंजाम दे चुका है। करीब तीन साल तक जेल में रहने के बाद कानपुर, कानपुर देहात में चोरी व लूट की घटना की थी। झारखंड प्रांत में बैंक डकैती की थी। झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed