{"_id":"61059dce8ebc3e093218ac99","slug":"inspector-nad-constable-faught-fatehpur-news-knp6435782173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान सिपाही-दरोगा के बीच झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान सिपाही-दरोगा के बीच झगड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी (फतेहपुर)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही ने दरोगा के साथ बदसलूकी की। उनके बीच हाथापाई भी हुई। मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा है। दरोगा और सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
बिंदकी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रितेश कुमार राय गांधी चौराहे पर देर रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान औंग थाने में तैनात सिपाही इंद्रजीत अपने दो साथियों के साथ चार पहिया वाहन से पहुंचा। चेकिंग में चलते दरोगा ने वाहन को रुकवा लिया, तभी दरोगा और सिपाही के बीच विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ लिया। हंगामा होने पर बिंदकी पुलिस सिपाही को कोतवाली लेकर पहुंची।
मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। जिसके बाद सिपाही और उसके साथियों को पुलिस ने जाने दिया। उपनिरीक्षक रितेश राय ने बताया सिपाही नशे में और बगैर वर्दी के था। नशे में होने कारण उसने उनके साथ अभद्रता की। घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। उनके आदेश पर बिंदकी सीएचसी में दरोगा और सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया बिंदकी सीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामला दरोगा और सिपाही के बीच विवाद का है। सिपाही के नशे में होने का पता लगा है।