फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Inspections of school vehicles intensified ahead of the new session; operation without fitness certification banned.

Fatehpur News: नए सत्र से पहले स्कूली वाहनों की जांच तेज, बिना फिटनेस संचालन पर रोक

Sun, 28 Jun 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Inspections of school vehicles intensified ahead of the new session; operation without fitness certification banned.
फतेहपुर। एक जुलाई से विद्यालय खुलने से पहले परिवहन विभाग अलर्ट मोड में है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने सभी स्कूली वाहन संचालकों और चालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया गया है कि वैध दस्तावेज और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के बिना किसी भी वाहन का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन

विभाग ने सभी स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, पैनिक बटन और स्पीड गवर्नर को पूरी तरह क्रियाशील रखने के निर्देश दिए हैं। इन व्यवस्थाओं के जरिये बच्चों की सुरक्षा और वाहनों की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। जिले के 487 विद्यालयों में 943 छोटे-बड़े स्कूली वाहन संचालित हैं। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार इनमें 65 वाहन अनफिट हैं। 60 वाहनों के परमिट, बीमा या फिटनेस की अवधि समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित सुरक्षा सुविधाओं से लैस नहीं होने वाले वाहनों को सड़क पर उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वाहन स्वामियों को ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और फिटनेस प्रमाणपत्र की वैधता की जांच कराने के साथ प्रत्येक वाहन में कार्यशील अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स रखना भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि सभी लंबित मरम्मत और तकनीकी कमियां एक जुलाई से पहले दूर कर ली जाएं ताकि नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को ई-रिक्शा, ऑटो या अन्य असुरक्षित निजी वाहनों से विद्यालय न भेजने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed