फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Injured bike rider killed, injured one

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Wed, 24 Apr 2019 12:15 AM IST
fatehpur Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 24 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Injured bike rider killed, injured one
सैमसी मोड़ दुर्घटनास्थल में पड़ी बाइक - फोटो : amarujala
 तेज रफ्तार बाइक सवार सोमवार रात लगभग तीन बजे अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसे। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। उसके साथी की कानपुर हैलट में हालत नाजुक है।  
विज्ञापन



बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर बड़ा कुआं निवासी राजू का बेटा साहिल(18) मोहल्ले के  रियाजुल(20) पुत्र रमजान के साथ बाइक से जहानाबाद उर्स देखने जा रहे थे। बिंदकी के खजुहा कस्बे के बागबादशाही सैमसी मोड़ के पास बाइक ब्रेकर में उछलने से बेकाबू हो गई। अनियंत्रित बाइक सवार सीधे दुकान के शटर से जा टकराए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। रियाजुल को कानपुर रेफर किया गया। कानपुर हैलट में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला। सिर में गंभीर चोट को मौत की वजह बताया जा रहा है। यह लोग रात को कई बार लोगों को उर्स में छोड़ने और लेने आ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed