{"_id":"629515ae0194b768875282ff","slug":"in-the-post-mortem-the-bullet-came-out-from-the-right-side-fatehpur-news-knp6997600173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में गोली दाहिनी ओर से निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम में गोली दाहिनी ओर से निकली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। नलकूप पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी की गोली मारकर हत्या के मामले में सोमवार की शाम शव का पोस्टमार्टम हुआ। डाक्टरों ने एक्सरे के बाद शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में गोली का बायीं कनपटी में मारने और दाहिनी ओर से निकलने की पुष्टि हुई। पुलिस मौजूदगी में शाम को शव का अंतिम संस्कार हो सका।
थरियांव थाना क्षेत्र के बेंती गांव निवासी हरिशंकर गुप्ता की रविवार को चारपाई में सोते समय गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने भतीजे से मोबाइल का लॉक खुलवाकर नंबरों की जांच की। कई नंबर डायल लिस्ट में मिले हैं। उन नंबरों का सीडीआर पुलिस ने निकाला है। पुलिस एक-एक नंबर पर फोन कर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने हिरासत में युवक के दोस्त को ले रखा है। उससे कुछ खास नहीं कबूल करा सकी है।
चर्चा है कि मृतक के फोन में पैटर्न लॉक था। एक महिला द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद महिला का फोन बंद है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट है कि रेंज बनाकर कनपटी में गोली मारी गई है। जिससे गोली आरपार हो गई। हत्यारोपी का सुराग नहीं लग सका है।